घर में घुसकर युवक की पिटाई, दो पर केस दर्ज
गोरखपुर, जून 17 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के नेवरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद मनबढ़ों द्वारा घर पर चढ़कर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित के पिता सत्यनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद वंशीधर यादव और अंकित यादव लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए और पुत्र समर यादव पर हमला कर दिया। सिर पर वार से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल को सीएचसी कौड़ीराम ले जाया गया, जहां उसके सिर पर सात टांके लगाए गए। यह भी पढ़ें- क्रिकेट विवाद में दबंगों ने घर पर चढ़कर युवक को पीटा, केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.