जौनपुर, मार्च 13 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मलेथू गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मलेथू गांव निवासी माया देवी पत्नी प्रभात यादव ने गुरुवार की सुबह तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात लगभग नौ बजे उनके पति प्रभात यादव घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही माया शंकर गिरी, बगड़ गिरी, जलील अंसारी, खेसारी, त्रिलोकी यादव, किशन गिरी तथा कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और प्रभात यादव पर हमला बोल दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने प्रभात यादव को घेरकर जमकर मारपीट की। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.