गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र की दीनदयालपुरी निवासी धीरज कुमार से गली में रहने वाले दो भाईयों ने मारपीट की। आरोप है कि फिर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनसे और उनकी भाभी रीना देवी व मां के साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।दीनदयालपुरी के रहने वाले धीरज कुमार ने शिकायत देकर बताया है कि 20 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह गली से निकल रहे थे। तभी गली में रहने वाले शिवा और उसका बड़ा भाई अर्जुन ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद पीड़ित अपने घर चला गया, तो पीछे से आरोपी उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। जहां मौजूद पीड़ित और उसकी भाभी रीना देवी, मां के साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। शोर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.