बुलंदशहर, नवम्बर 9 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय में दबंगों ने एक घर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक को उसके पिता समेत अन्य परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। नगर पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। अब एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय क्षेत्र निवासी पीड़िता उमा शर्मा पत्नी सुभाष चंद ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता ने बताया है कि 6 नवंबर की दोपहर वह अपने पति सुभाष, पुत्र सौरभ के साथ घर पर थी। उनका हालचाल जानने के लिए उनकी बहन प्रभा देवी भी गांव नैथला से आई हुई थी। आरोप है कि दोपहर के वक्त पीड़िता के घर में मोहल्ले का ही आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.