बागपत, फरवरी 1 -- दाहा। भड़ल गांव निवासी भूरी ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को बेटा वाहिद व भतीजा अरस शाम के समय गांव में ही एक दुकान पर मोमोज खाने गए थे। वहां किसी बात पर गांव के ही अरमान के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद वे दोनों अपने घर लौट आए लेकिन कुछ देर बाद ही अरमान व उसका पिता मेहरबान लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और वाहिद व अरस के साथ मार पीट कर दी। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर अरमान व मेहरबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.