घर में घुसकर मूकबधिर महिला से की मारपीट
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- शहर के मोहल्ला गोटैय्या बाग में एक गूंगी महिला को पीट दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मोहल्ला गोटैय्या बाग निवासी सियाराम ने बताया कि गुरुवार को पड़ोस में रहने वाला समीर उसकी छत से होकर जा रहा था। घर पर मौजूद उसकी पत्नी सविता जो बोलने में असमर्थ है, उसने इशारों से उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर समीर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने इशारों से ही विरोध जताया तो आरोपी छत से नीचे उतरकर घर में घुस आया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई और उसे चोटें आईं। घटना के समय सियाराम घर पर मौजूद नहीं था। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी ने इशारों में पूरी घटना बताई। इसके बाद सियाराम अपनी पत्नी को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.