अयोध्या, मार्च 31 -- भदरसा, संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट,तोड़फोड़ और अभद्रता की शिकायत आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कराई है। नगर पंचायत भरतकुण्ड भदरसा क्षेत्र निवासी युवक का आरोप कि जीवपुर निवासी जसीम ने उसकी पत्नी से छेड़खानी की। विरोध करने पर जसीम के परिवार ने घर में घुसकर मारा पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। जिसमें एक महिला सहित उनके दो बेटों को चोटे आई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर जसीम,नदीम,मुकीम,मोहम्मद आसिफ,सोनू,जफर,हलीम व अन्य के विरुद्ध छेड़खानी,बलवा,मारपीट,धमकी व तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोटहिलो को मेडिकल के लिए भेजा गया। एक घायल को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...