संभल, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के धनारी बस स्टैंड बस्ती निवासी ज्ञानेन्द्र ने पुलिस को रविवार को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि रविवार दोपहर चार लोग उसके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। साथ ही पत्नी को साथ ले जाने लगे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी महिला अपने परिजनों से नाराज होकर अपने एक मित्र के घर आ गई थी। महिला के परिजन आएं और महिला को अपने साथ ले गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह नाराज होकर अपने मित्र के घर आ गई थी। महिला परिजनों से नाराज होने के कारण घर नहीं जा रही थी। लेकिन महिला के परिजन उस महिला को अपने साथ गांव ले गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...