समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर वार्ड संख्या 9 में कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने तथा घर में घुसकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें सात लोगों को आरोपित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनका पुत्र सूरज नागरबस्ती से अंडा खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक चिमनी के पीछे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और अंडा छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा सिगरेट से उसके हाथ को जला दिया। साथ ही जातिसूचक गाली देते हुए गांव से बेघर करने की धमकी दी। पीड़ित युवक किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपित उनके घर पर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.