औरैया, अप्रैल 6 -- औरैया, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ज्ञानवती पत्नी सुभाष चंद्र ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 से 9 बजे के बीच आरोपी घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़िता के अनुसार हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जेब में रखे करीब 5 से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.