मधुबनी, मई 26 -- झंझारपुर। मधेपुर थाना क्षेत्र के बकुआ गांव में घर में घुसकर मारपीट,रंगदारी मांगने और रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर थाना में काउंटर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बकुआ गांव निवासी सुमित कुमार ने मधेपुर थाना को दिए आवेदन में नारायण ठाकुर, बीना देवी सहित अन्य लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपितों ने घर में घुसकर उनके पिता लंबोदर ठाकुर के साथ मारपीट की। इस दौरान दिल्ली जाने के लिए जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिए गए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों द्वारा 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- गुंडे बुलाकर घर में घुस मारपीट का आरोप, काउंटर केस दर्ज विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। उल्लेखनीय है कि इसी मारपीट मामले में पूर्व में बीना देवी के आवेदन पर भी ...