बदायूं, अप्रैल 6 -- वजीरगंज क्षेत्र के उरैना गांव में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में महिला की शिकायत पर चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव की रहने वाली मैनाज बी पत्नी जाकिर खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार अप्रैल की शाम महनाज वेगम पत्नी जाकिर खां, शदाब व मुर्शिफ पुत्र लईक अहमद, अमन पुत्र अकील व इरफान पुत्र शकुमुद्दीन ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान मैनाज बी, उनकी बेटी और जाकिर खां घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.