प्रयागराज, अप्रैल 1 -- न्यू मम्फोर्डगंज निवासी अमर भारतीया ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके मुताबिक, 28 फरवरी को वह घर के पास सूखा पेड़ काट रहा था, तभी मेजर यादव उर्फ रंजीत और पप्पू यादव समेत कई लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...