घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़
बोकारो, मई 25 -- बोकारो। हरला थाना में सेक्टर-8डी झोपड़ी के रहने वाले अजय श्रीवास्तव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने सोनू तुरी, छुटन तुरी, शिवा तुरी, रोहित तुरी, कैलाश तुरी आदि पर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। 22 मई की रात सोनू तुरी और प्रकाश तुरी आपस में लड़ रहे थे। वे छुड़ाने पहुंचे तो सभी ने उल्टे उनके साथ, साला सुनील मेहरा सहित अन्य के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.