बिजनौर, मई 11 -- हल्दौर। थाना क्षेत्र के गांव पैजनिया निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी गांव के कुछ लोग वहां आ धमके और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया तथा दोबारा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- थाने में शिकायत करने पर दुबारा घर में घुसकर पीटा पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से परिवार भयभीत है और घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में भी आरोपियों द्वारा विवाद क...