मुरादाबाद, जनवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र में रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा करीम निवासी सुभाष सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 1 जनवरी की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही दीपक, दीपांशु पुत्रगण प्रीतम सिंह,उदयवीर सिंह पुत्र शंकर सिंह और प्रीतम सिंह पुत्र शंकर सिंह हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने पुराने झगड़े को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोप है कि जाते...