देवघर, जनवरी 6 -- चितरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पियरसोल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व जान मारने की धमकी के आरोप में एक दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने पीड़िता जिरवा देवी के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पियरसोल गांव निवासी जिरवा देवी, पति लक्ष्मी महरा ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि बीते 3 जनवरी की रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने आंगन में बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही सरस्वती देवी, कमली देवी, फूलकुमारी देवी समेत कुल 12 लोग एकजुट होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर मन्नू महरा ने ...