घर में घुसकर मारपीट व आगजनी, एसएसपी से शिकायत
बदायूं, मई 18 -- ग्राम लखनपुरा में रास्ते में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। ग्राम लखनपुरा निवासी नेमवती पत्नी नेकपाल ने आरोप लगाया कि 15 मई की सुबह गांव के कुछ लोग रास्ते में गेट लगाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर में घुस आए जमकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। कटर से लोहे का गेट तोड़कर उठा ले गए। विरोध करने पर नेमवती व उनकी पुत्रियों भूदेवी, अनुपम और उर्मिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे दोनों लड़कियों के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.