पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम पिंजरा बमनपुरी निवासी मेराज बानो पत्नी अहमद नूर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 दिसंबर को वह अपने पुत्र मोहम्मद आरफीन के साथ घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान ग्राम अमखेड़ा निवासी मोहम्मद आमिर,लईक अहमद,मोहम्मद सोहिल,मेनाज उसके घर पर आ गए। आरोपियों ने गाली गलौच की तो उसके पुत्र ने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.