फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान ने घर में घुसकर मारपीट में चार लोगों को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 30 मई को सुनवाई होगी। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है। राई गांव निवासी लड़ैती ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 27 अक्तूबर 2019 की रात 8 बजे घर की छत पर खाना बना रही थी और कुप्पी जल रही थी। उसकी पुत्री भी मौजूद थी। सास नन्हींदेवी घर पर थीं और इसी बीच गांव के कुछ लोग लाठी डंडा और तमंचा लेकर घर में घुस आये और गाली गलौज करते हुए सरिया, लात, घूंसों से मारने लगे। इस दौरान कान के झाले, जंजीर खींच ली गयी जिससे कान फट गये। पुत्री और सास बचाने दौड़ी धक्का देकर गिरा लिया गया। लात, घूंसों से मारा। तमंचा लहराते हुये यह लोग भाग गये। अदालत ने राई ग...