घर में घुसकर मारपीट में चार आरोपियों पर केस
मुरादाबाद, जून 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम चांदपुर निवासी शकीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बच्चों के झगड़े को लेकर उनके पड़ोसी नजीर, महबूब, परवीन और फईम घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी सास शाबरा खातून के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.