अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा, संवाददाता। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कोर्ट ने हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी के ग्राम प्रधान संदीप उर्फ सोनू समेत तीन लोगों को तीन-तीन साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषित पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मारपीट का मामला हसनपुर कोतवाली से जुड़ा था। क्षेत्र के गांव शाहपुर उर्फ भूतखदेड़ी में किसान राहुल सिंह का परिवार रहता है। 16 सितंबर 2017 को उन्होंने हसनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि गांव के ही रहने वाले अरविंद, देशराज और संदीप उर्फ सोनू ने घर में घुसकर मारपीट की। संदीप उर्फ सोनू वर्तमान में ग्राम प्रधान है। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। फिलहाल, मुकदमे में तीनों जमानत पर थे। सुनवाई एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में चल रही थी।...