संभल, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में वोटों की राजनीति को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के पांच दिन बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा निवासी सोहनपाल सिंह के घर 2 जनवरी की शाम करीब 5 बजे उमाशंकर, प्रेमशंकर, अमरपाल और नेत्रपाल घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। गृहस्वामी द्वारा विरोध करने पर आरोप है कि हमलावरों ने सोहनपाल के पुत्र ललतेश के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...