बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के चर्चित मामले में सत्र न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। हालांकि अदालत ने आरोपियों के प्रथम अपराधी होने और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें जेल भेजने के बजाय परिवीक्षा (प्रोबेशन) का लाभ देते हुए दो वर्ष की अवधि के लिए सशर्त रिहा करने का आदेश दिया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 26 जनवरी 2021 की शाम करीब सात बजे आरोपियों ने वादी के घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। घटना में महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आई थीं और घर में तोड़फोड़ भी की गई थी। मामले में थाना सफदरगंज में मुकदमा रिपोर्ट दर्ज की गई थी।विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.