बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं, संवाददाता। घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग व तोड़फोड़ के मामले में सात लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दातागंज कोतवाली के नूरपुर गांव के रहने वाले भगवान दास पुत्र गज्जू ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय दातागंज में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 23 अक्टूबर 2025 की शाम करीब सात बजे वह घर के अंदर खाना खा रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव के विजेन्द्र , पुष्पेन्द्र , दीनदयाल पुत्रगण टीकाराम, टीकाराम पुत्र जीवन, मोहनलाल पुत्र विशन निवासी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.