गोरखपुर, मार्च 20 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामलोटन रविवार सुबह घर पर थे, तभी अंशु शर्मा, सुदर्शन शर्मा व एक अन्य व्यक्ति गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे रामलोटन घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.