घर में घुसकर मारपीट के बाद की तोड़फोड़
हरदोई, जून 24 -- हरदोई। अखनापुर गांव निवासी अनिल ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अनिल के अनुसार 14 मई की रात करीब 10 बजे गांव के रामनिवास, रामनरेश, रामासरे और रहीस उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोग लाठी-डंडे और तमंचा लेकर उसे मारने दौड़े। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भाग गया, लेकिन आरोप है कि विपक्षी जबरन घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में घर में घुसकर पीटा इस दौरान घर में रखा सामान भी तोड़फोड़ दिया। इससे करीब तीन हजार रुपये का नुकसान हुआ। उसे बचाने आई मां कमला और भाई संदीप को भी पीटा। गवाही देने वालों को भी गंभीर परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.