हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक महिला ने कुछ लोगों पर रात में घर में घुसकर उसके और बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर देवलचौड़ खाम, टीपी नगर निवासी गीता ने कहा कि 24 फरवरी को रात नौ बजे पांच लोग उनके घर पर घुसे और बेवजह मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बेटे पर भी हमला किया। महिला का आरोप है कि मारपीट में उसके बायें हाथ की एक उंगली भी टूट गई और मांस फट गया। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में पांच लोगों गिरीश पाण्डे, कीर्ती पाण्डे, कृष्णा काण्डपाल, हिमाशु जोशी, मोनिका जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.