औरैया, फरवरी 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी नगमा पत्नी इकराम ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पीड़िता के अनुसार बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह घर पर अकेली थी, जबकि पति व बच्चे रमजान के चलते मस्जिद गए थे। तभी तीन लोग घर में घुस आए। आरोप है कि एक व्यक्ति कमरे में पहुंचकर अंदर से कुंडी बंद कर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग व परिवारजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बाहर खड़े अन्य लोग डंडे लेकर लोगों पर प्रहार करते हुए भाग निकले, जबकि कमरे में बंद व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजा उर्फ मान सिंह, रितिक निवासी राजीव नगर तथा लकी निवासी अमावता के खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.