गाज़ियाबाद, मार्च 14 -- मुरादनगर। नगर की तेलीयान कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी में रेश्मा और अशरफ का मकान आसपास है। दोनों के बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। अशरफ पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। पेट्रोल से सामान जलाने का भी प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.