घर में घुसकर मारपीट कर धमकाया, तीन पर केस
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पगार निवासी मेनका पत्नी अंशुमान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह विपक्षियों ने घर में घुसकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा। किसी तरह जान बचाकर भाग गई। कुछ देर बाद विपक्षी श्रवण ने फोन करके अपशब्द कहते हुए धमकाया। जब इसकी शिकायत करने थाने पर जा रही थी तो कुछ लोगों ने पीछा भी किया। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोरी पगार निवासी रामाज्ञा, श्रवण, पवन और कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.