औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कखावतू में आधा दर्जन लोग जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया है। महिला ने कोतवाली पहुंच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। कखावतू निवासी शशि देवी पत्नी शुशील कुमार ने गुरुवार को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की देर रात घर में पति और बच्चों के साथ बैठी हुई थी। तभी मुहल्ले के ही आधा दर्जन लोगों द्वारा मकान का दरवाजा तोड़ दिया गया और अंदर घुस गए। जब उसने कहा तो हमलावरों द्वारा गालियां देते हुए लोहे की सरिया और लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...