भागलपुर, दिसम्बर 19 -- थाना क्षेत्र के पिलदौरी में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र साह (25) को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि आरोपी ने मेरी 17 माह की बच्ची को पटक दिया। पत्नी, मां के साथ भी मारपीट की और घर में घुसकर जेवरात भी ले गए। थाना की पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.