घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों पर केस
बस्ती, जून 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर गांव निवासी कोमल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि चार मई की शाम करीब सात बजे गांव के ही सुरेंद्र और अनीता आपसी विवाद को लेकर उनके घर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.