देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। बच्चों के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है। मनबढ़ों ने 12 मार्च की रात को घर में घुसकर मारपीट की थी एवं मेडिकल कराकर लौटते समय भी रास्ते में मारा- पीटा था।सदर कोतवाली के बांकी भेलापार निवासी सुग्रीम पुत्र गनेश चौहान का आरोप है कि 12 मार्च की रात को बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ मनबढ़ उनके दरवाजे पर चढ़ गए , विरोध करने वे मनबढ़ घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिए। गांव के लोगों के आने पर मनबढ़ धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को ले जाकर मेडिकल कराई। मेडिकल कराकर लौटते समय पुन: मनबढ़ कुछ लोगों के साथ रास्ते में घेरकर घायलों पर हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.