गोंडा, मार्च 23 -- मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र अन्तर्गंत छेदाजोत गांव निवासी ओमप्रकाश ने रविवार शाम को अपने ही गांव के सात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ओम प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बेटी की शादी करीब है। शादी की तैयारी को लेकर सहन दरवाजे की जमीन पर छप्पर छाकर रखने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच गांव के ही प्रह्लाद, दुर्गेश, बदलू, मोनू, शुभम, प्रह्लाद की पत्नी व बदलू की पत्नी सभी एक राय होकर घर में घुसकर मारे पीटे, बिजली का तार तोड़ दिए। इसके बाद आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर दिए। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि पीड़ित ओमप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.