रामपुर, मार्च 22 -- रामपुर, बिलासपुर। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमत नगर निवासी हदीसा पत्नी मो. इदरीस का पुत्र अलतमश घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मुहल्ले के ही मुकीम और शकील ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बालक का पैर टूट गया व वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने किसी तरह बालक को बचाकर घर पहुंचाया। आरोप है कि जब वह घायल पुत्र को लेकर अस्पताल गई थी, तभी आरोपी मुकीम, शकील, फातिमा और नगमा हाथों में धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में मौजूद हदीसा की बेटियों के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.