बदायूं, जून 6 -- घर में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में दो बहनों को चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के खुकड़ी गांव का है। यहां की रहने वाली अंजू देवी पत्नी धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई की सुबह करीब सात बजे उनकी बेटी राधा घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी विकास पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र शिवराज, राजवीर पुत्र शिवराज और होरी सिंह पुत्र सूबेदार घर में घुस आए। अंजू देवी का आरोप है कि चारों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए राधा को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर वह और उनके पति मौके पर पहुंचे और किसी तरह बचाव किया। इस दौरान उनकी दूसरी बेटी किरण के साथ भी मारपीट की गई। आसप...