बुलंदशहर, मई 5 -- थाना क्षेत्र के गांव धमैड़ा नारा निवासी पंकज शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी करने गया हुआ था। तभी उसके घर में गांव निवासी प्रकाश व उसके पुत्र विशाल व उमेश घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आये। आरोपियों ने उसके पुत्र गोल्डी शर्मा,पुत्री भूमि, पत्नी रेखा से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे गोल्डी व भूमि को गंभीर चोटें आई।आरोपियों ने रेखा से बदसलूकी की। घर के बाहर रखी ईंटों से पथराव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों ने फोन पर दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.