बुलंदशहर, जून 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अलौदा जागीर निवासी उकपाल पुत्र मुरारी सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 18 मई की शाम गांव निवासी कुलदीप पुत्र रामवीर उर्फ रामोतार, राहुल पुत्र ओम, दनकौर के गांव धनौरी कलां निवासी सुमित पुत्र भागमल व दनकौर कोतवाली के गांव खेरली निवासी अभि पुत्र वेद उसके घर में घुस आये।और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, चार नामजद यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट करने महिलाओं से मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...