रुडकी, मार्च 18 -- लक्सर, संवाददाता। टांडा मजादा गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को उसके चाचा गंगाराम के साथ कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। सूचना मिलने पर विकास ने अपने भाई अभिषेक को मौके पर भेजा। उसने मौके पर टिंकू और धन्ना को समझाकर झगड़ा शांत करा दिया लेकिन कुछ देर बाद प्रदीप, पंकज, नितिन और टिंकू अन्य लोगों को साथ लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.