गोंडा, मई 4 -- ​रामापुर। कटरा बाजार थानाक्षेत्र के उर्दीगोंडा गांव में एक विवाहिता के गौने से पहले पड़ोसी दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता बिस्मिल्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार को उनके बच्चों ननकई और करीम द्वारा गेंद न उठाने पर पड़ोसी नाराज हो गए। ​आरोप है कि इन लोगों ने बैट से बच्चों और परिजनों के साथ मारपीट की। चौकी प्रभारी माधोपुर शुभम दुबे ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट की बात संज्ञान में आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...