लातेहार, मई 11 -- लातेहार। थाना क्षेत्र के राजहार वार्ड संख्या-3 निवासी रमेश उरांव ने थाना में आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 10 मई की सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग नशे की हालत में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए अचानक हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, जितेंद्र पासवान, नकुल पासवान, सुनील पासवान और अजय राम सहित अन्य ने पत्थर, ईंट और डंडे से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- युवक को मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...