मुरादाबाद, फरवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव स्योड़ारा में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक से मारपीट की,विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। स्योड़ारा गांव के मानसिंह पुत्र मदनपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि 23 जनवरी की शाम 7 वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के किशन पाल उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुष्पेंद्र, सत्येंद्र ,उनकी पत्नी स्वाति, पुष्पेंद्र की पत्नी रंजिश के चलते गंदी गालियां देने लगी, इस बीच जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया, जब मना किया तो उन्होंने घर में घुसकर बेटे तेजपाल को बुरी तरह से लात घूसों से पीट डाला, जिससे उसके बेटे के चोट आई। वहीं चाचा वीरेंद्र व उसकी पत्नी वीरा बचाने आई,तो उन्हें भी पीटा। मारपी...