मेरठ, फरवरी 7 -- दौराला। नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला आश्रम वाली गली निवासी एक महिला ने तलाकशुदा पति पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने और हजारों रुपये के 200 पायदान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। चौकी पर दी तहरीर में फिरोजा ने बताया सात वर्ष पूर्व उसका पति नईमुद्दीन से तलाक हो चुका है। नईमुद्दीन उससे रंजिश रखता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। गुरुवार देर रात वह उसके घर में घुस आया और वहां रखे 200 पायदानों और कपड़ों में आग लगा दी। करीब 5 हजार रुपये का सामान जल गया। पीड़िता ने बताया कि तलाक के बाद उसने मेहनत कर पायदान बनाकर ही बच्चों का पालन पोषण कर अपना खुद का मकान बनाया था। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज कुमार गौरव ने बताया कि मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जा...