रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फायरिंग में युवक छर्रे लगने से घायल हो गया था। भाई ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार सुबह उसके छोटे भाई हेमंत की कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान युवकों ने हेमंत की पिटाई की तो वह भागकर घर आ गया। कुछ देर बाद आरोपी अनुज, सचिन, हिमाशु, गौरव, राहुल, अरविन्द गंगवार, सुमित बंगाली, बन्सु और अन्य पांच-छह युवक धारदार हथियार और तमंचे लेकर आए और गालीगलौज कर पथराव कर दिया। यह भी पढ़ें- दुकान पर बैठे युवक को पीटा इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों भाइयों पर हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने तमंचे से फायर किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.