बागपत, फरवरी 20 -- बिनौली। थाना क्षेत्र के बुढैरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर गांव की ही दो महिलाओं सहित चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व पथराव किया। जिसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़िता ने थाना बिनौली पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही गौतम, आशु, मनीषा ओर बबली अचानक घर में घुस गये और गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें रोका तो मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नही उन चारों ने ईट व पत्थर से भी हमला किया। जिसमें ईट लगने से ससुर व ननद गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू की। वही बरनावा गांव में पड़ोस के ही एक युवक ने एक 11 वर्षीय बच्चे क्रिश को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बच्चे की मां सरिता ने घोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.