शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में घुसकर मारपीट और पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला महमद जलालनगर निवासी वैशाली सक्सेना ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गली के कुछ लोगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और घर में घुसकर मारपीट की। घटना में उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए। आरोपी किशन पुत्र धर्मेंद्र यादव, उसकी मां नीतू और बहन साक्षी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में राहुल सक्सेना, अविनाश सक्सेना और अभिषेक सक्सेना को चोटें आई हैं। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...