रामगढ़, मई 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सिरका कोलियरी क्षेत्र में घर की चारदीवारी निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट, पत्थरबाजी और छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिरका कोलियरी तेलिया टांड़ निवासी 54 वर्षीय धनेश्वर महतो ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले में कांड दर्ज करते हुए सिरका कोलियरी निवासी संजय महतो और सुरेन्द्र महतो को आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 मई को करीब 11 बजे दिन में वादी अपने घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान आरोपी संजय महतो और सुरेन्द्र महतो अपने घर की छत पर चढ़कर निर्माण कार्य रोकने की धमकी देने लगे और गाली-गलौज करने लगे।

मारपीट की घटना विरोध करने पर दोनों ने छत से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी छत से उत...