अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में शनिवार की सुबह घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगपुर मुस्तफाबाद निवासी याकूब अली पुत्र सरफराज हुसैन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह गांव के ही इजहारुल पुत्र अली रजा, कर्रार मेहदी पुत्र मुहर्रम अली, जियारत हुसैन पुत्र मो.नकी व सदाकत पुत्र जियारत उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उन्हें गालियां देते हुए लात-घूंसे और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनका पुत्र हसन अकबर बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। एक आरोपी ने बेटे का गला दबाकर जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.